फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

Fri, 16 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठे आजाद अ​धिकार सेना पार्टी के कार्यकर्ता, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को आजाद अधिकार सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए रिहा किए जाने की मांग की। इस बावत एक पत्र राष्ट्रपति को भेजा।
कार्यकर्ताओं ने जेल गेट से एक पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा भटवलिया, शहीद गेट, रोडवेज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। वहां पर पीपल के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे ने कहाकि अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी अनुचित है।
उन्होंने कहाकि अमिताभ ठाकुर को बिना वारंट के लिए सादे वेश में पुलिस ने ट्रेन से दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया। अनशन करने वालों में प्रदेश अध्या विनोद, सोहनाल, देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष मंगल गिरी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें