मईल। भागलपुर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के विरोध में लोगों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र (भागलपुर) मईल कार्यालय पर शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। मर्जर किए गए प्राथमिक विद्यालयों की सूची के साथ प्राथमिक विद्यालय नेनुआ एवं ठाकुर गौरी का मर्जर निरस्त किए जाने की मांग को लेकर मांग-पत्र सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेशाध्यक्ष संजय दीप ने कहा कि सरकार के स्कूल मर्जर अभियान के तहत भागलपुर ब्लॉक में मानकों की अनदेखी करते हुए सबसे अधिक 22 प्राथमिक विद्यालयों को मर्जर कर बंद किया गया है। विद्यालय दो से तीन किमी दूर होने के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य ने कहा कि ब्लॉक में मर्जर किए गए विद्यालयों का पुनः सत्यापन कराया जाए। संवादी