बघौचघाट। पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुंदरपुर में अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें संयुक्त परिवार के विघटन को लेकर चिंता व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि बिहार के सेवानिवृत्त अपर जिला जज त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि संस्कार ही समाज का दर्पण होता है। इन्हीं के माध्यम से परिवार, समाज व राष्ट्र की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर है, जिनके पास जीवन का अनुभव, ज्ञान और सामाजिक समरसता की शिक्षा निहित है। संवाद