फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित देवरिया बाइपास के निकट काली मंदिर पर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाली-ताली बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रसोई गैस की बढ़ी किल्लत और मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता देवरिया बाइपास स्थित काली मंदिर पर पहुंचे। जहां सभी ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विजय रावत का कहना था कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। वहीं दफ्तरों में बैठे अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर थाली और ताली बजाया।
विज्ञापन

जबकि लोगों से सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील किया। मौके पर विकास यादव, संजय यादव, रोहित शर्मा, आदित्य सिंह, राकेश चौहान, इस्लाम अंसारी, सुभाष चन्द्र सिंह, ठाकुर प्रसाद, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें