फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज-सोनूघाट मार्ग की बदहाली के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सोनूघाट-बरहज मार्ग की बदहाली को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को सड़क पर विरोध-प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर मंगलवार 21 जुलाई को कार्यकर्ता मोहांव स्थित काली मंदिर पर भूख हड़ताल करने का एलान किया।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोहांव काली मंदिर पहुंचे। जहां सभी सड़क में पानी भरे गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सभी का कहना था कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर बरहज की जनता को केवल आश्वासन मिला है। विजय रावत ने कहा कि जल्द ही बरहज-सोनूघाट मार्ग के गड्ढे नहीं भरे गए तो वह 21 जुलाई से सोनूघाट मार्ग स्थित काली मंदिर परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मौके पर वीरेंद्र यादव, अजीत प्रसाद, विवेक मिश्र, राम प्रसाद मिश्र, राजू सिंह, विकास यादव, ललित कुमार, सज्जन कुमार, तारकेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें