फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की पंचायत में किशोरी की इज्जत का डेढ़ लाख में किया सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की पंचायत में किशोरी की इज्जत का डेढ़ लाख में किया सौदा
विज्ञापन

देवरिया। महुआडीह थाने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को दबाने के लिए गांव के कुछ लोगों ने पंचायत में डेढ़ लाख रुपये में इज्जत का सौदा कर दिया। आरोपियों को सजा दिलाने को ठान लेने वाली किशोरी ने मोटी रकम के लालच को ठुकरा दिया। एसओ पर भी आरोप लगाया है कि दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की जगह सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मुकदमा वापस लेने के लिए कहा है। जिलाधिकारी से पीड़िता ने शिकायत की तो पुलिस के आला अफसरों के निर्देश पर बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने 25 फरवरी को महुआडीह थाने पर तहरीर देकर गांव के ही युवक खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस पर महिला ने जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिन के अफसरों से शिकायत की कि पुलिस ने दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई है। जब एसओ के पास गई तो एसओ भी हीलाहवाली करते रहे। गांव के कुछ लोग आरोपी से वार्ता कर डेढ़ लाख में सुलह की बात तय करने की बात कही पर, महिला ने किसी की बात नहीं सुनी। उसने पुलिस के आला अफसरों से दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने बताया कि पीड़िता के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अगर पीड़िता दुष्कर्म की बात कह रही है तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें