एक सप्ताह पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 फरवरी की रात दस बजे एक महिला अपने घर में सो रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक छत के रास्ते से घर में घुस कर और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के तहरीर देने के एक सप्ताह बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक जाहिद रजा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।