संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। देवरिया-हाटा मार्ग पर सोमवार की रात बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बगल में खड़ा एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा निवासी 30 वर्षीय अमरदीप यादव उर्फ डिंपल पुत्र धर्मदेव यादव सोमवार की रात को महुआडीह की तरफ से पुरवा जा रहे थे। अभी वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार अमरदीप को ठोकर मार दिया। जबकि बगल में परसौना गांव का रहने वाला पीआरडी का जवान श्यामलाल भी घायल हो गया।
अमरदीप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे लिया गया है।