फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदान समाप्त होते ही बिजली की आवाजाही शुरू

Mon, 03 Jun 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार ट्रिपिंग करने से विद्युत उपकरण हो रहे खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। मतदान समाप्त होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई है। लगातार ट्रिपिंग के चलते बिजली से संचालित उपकरण खराब हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने निगम से आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग और लो वोल्टेज रोकने की मांग की है।
पांडेय चक बिजली सब स्टेशन से जुड़े रामपुर कारखाना, रुस्तमपुर और पांडेय चक फीडर के से जुड़े उपभोक्ताओं की दुश्वारियां फिर से शुरू हो गई हैं। मतदान के एक सप्ताह पहले से तीनों फीडर में बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता खुश थे। बिजली की आवाजाही तो बंद थी ही वोल्टेज भी भरपूर मिल रहा था। शनिवार को मतदान समाप्त होते ही इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की दुश्वारियां फिर से शुरू हो गईं। आपूर्ति के दौरान लगातार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं के बिजली से संचालित होने वाले उपकरण जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद मुन्नालाल मद्धेशिया, विष्णु गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, राधेश्याम, महेंद्र गुप्ता समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने निगम से ट्रिपिंग बंद करने और कटौती रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें