फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नई डिजिटल मशीन का पार्ट जलने से दिक्कत, दस में शुरू होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली की समस्या से आई खराबी, जांच होने पर मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में स्थापित नई डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच के लिए अभी इंतजार करना होगा। बिजली की समस्या की वजह से पार्ट जलने से दिक्कत आई है। खराबी दूर होने में करीब दस दिन लग सकता है। इसके बाद जांच फिर शुरू हो सकेगी। इन दिनों जांच के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। नई मशीन के चालू होने से मरीजों को सहूलियत होगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। ओपीडी में आर्थो, चेस्ट व टीबी, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से डॉक्टर एक्स-रे जांच के लिए मरीज को भेजते हैं। रोजाना करीब 400 से अधिक जांच होती है। हड्डी रोग विभाग के बगल में लगे पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे से शरीर के छोटे अंग की जांच होती है। यहां प्रतिदिन करीब सौ मरीजों की जांच होती है, जबकि डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जांच के लिए मरीजों की भीड़ लगती है। यहां 24 घंटे जांच की सुविधा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही कतार लगने लगी। दोपहर बाद 1.30 बजे वेटिंग एरिया में पैर रखने की जगह नहीं थी, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। पहले पर्ची जमा करने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। बगल से अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला भी हुआ। वहीं बाहर लोग फर्श पर बैठे थे। यहां लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जांच के लिए मरीजों की भीड़ को देखते अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। इसके उद्घाटन को करीब दस दिन हो गए। इसी बीच मशीन मात्र एक दिन ही चली। बिजली के वोल्टेज की सप्लाई की गड़बड़ी के कारण मशीन का पार्ट जल गया, जिससे काम करना बंद कर दी। बिजली की समस्या को दूर कर लिया गया है। अब पार्ट मंगाने की प्रक्रिया चल रही है। करीब दस दिन में मशीन के चालू होने की संभावना है। इसके बाद मरीजों को जांच कराने में आसानी होगी और एक ही दिन में समुचित इलाज हो सकेगी। सोमवार को जांच के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। यहां शाम तक करीब 350 से अधिक एक्स-रे किए गए।
विज्ञापन

-
नई डिजिटल एक्स-रे मशीन में बिजली की अधिक सप्लाई आने से दिक्कत आई थी, उसे ठीक हो गया है। पार्ट मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द मशीन काम करना शुरू कर देगी। इसके बाद मरीजों को जांच कराने में आसानी होगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें