फोटो समाचार-29डीईओ 136
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पीजीटी काॅमर्स नियुक्ति परीक्षा कराया गया था। इसमें नगर निवासी प्रियांशी जायसवाल पुत्री स्व. विंध्येश्वरी जायसवाल ने पिछड़े वर्ग में छठां स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रियांशी के परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विभाग ने झारखंड के रांची स्थित जमतारा में नियुक्त किया है। उन्होंने नगर के एसके इंटर काॅलेज से 12वीं और बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। इस कामयाबी के पीछे वह माता साधना जायसवाल, पिता की प्रेरणा, भाई शानू के विश्वास और बहन छोटी के सहयोग को बता रही हैं। चयन पर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अजीत जायसवाल, अरविंद जायसवाल, सुनील जायसवाल, दुर्गा जायसवाल, राजेश, योगेश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।