फोटो समाचार
भागलपुर। बैंक के वाहन चालक की बेटी को बिहार पीसीएस में 917वां रैंक हासिल हुआ है। उसके चयन से गांव समेत जिले का नाम रोशन हुआ है। भागलपुर ब्लॉक के धकपुरा गांव निवासी मनोज मिश्रा एक बैंक में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी साक्षी मिश्रा ने पहले प्रयास में बिहार पीसीएस में 917वां रैंक हासिल किया है। माता अंजना मिश्रा, नाना राज किशोर शुक्ला, नानी कृष्णा शुक्ला, मामा संदीप शुक्ला, विष्णु शुक्ला, मौसी संजना, सीमा, अनिता बड़ी बहन प्रेरणा मानसी, राधा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडेय व रवि भूषण मिश्र उर्फ डिंपू ने भी प्रसन्नता जताई है। संवाद