फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निजी अस्पताल पर आर्थिक शोषण करने का आरोप

Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बरांव गांव निवासी नितीश चंद्र पांडेय ने बुधवार को सीएमओ डॉ. एके गुप्त को शिकायती पत्र देकर निजी अस्पताल पर डेढ़ वर्षीय पुत्र के इलाज के नाम पर आर्थिक शोषण करने और गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है डेढ़ वर्षीय पुत्र अद्विक की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उसे देवरिया के भटवलिया चौराहा स्थित एक निजी हाॅस्पिटल में लेकर गया था। चिकित्सक ने स्वयं के पैथाेलॉजी में जांच कराई। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चे को ब्लड कैंसर है। बेटे को कैंसर जैसी बीमारी की जानकारी होने पर लखनऊ ले गया, जहां चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट को गलत ठहराया। ब्लड कैंसर जैसी बीमारी को सिरे से खारिज कर दिया। सीएमओ डॉ. एके गुप्त ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें