फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के अधिकारों का न हो हनन : एडीजे

Fri, 30 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राममिलन सिंह के निर्देश पर सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि बंदियों के विधिक अधिकारों का हनन न होने पाए। उन्होंने जिला कारागार में संबद्ध पराविधिक स्वयं सेवकों को कारागार लीगल क्लीनिक के प्रपत्रों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
कारागार में लघु अपराधों में निरूद्व, वृद्ध और असाध्य रूप से बीमार बंदियों को विधिक सहायता एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सचिव ने बंदियों से समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार, डिप्टी जेलर मोतीलाल वर्मा, और जेल वार्डन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें