नगर में चल रही है आशीष गुप्त रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। हरिकीर्तन मोहल्ला में चल रही इंजीनियर स्व. आशीष गुप्त रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार की रात चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पडरौना और सासाराम के बीच खेला गया। पडरौना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सासाराम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य दो लीग मुकाबलों में पडरौना ने भटनी और सासाराम ने प्रयागराज को हराकर अगले दौर में पहुंची। मैच के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र, सम्पूर्णानंद गुप्त और सपा नेता मनीष सिंह ने खेल का शुभारंभ किया।
पहला मुकाबला पडरौना और बीसीसी भटनी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भटनी की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना की टीम ने सात ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। दूसरा मैच प्रयागराज और सासाराम के बीच खेला गया। सासाराम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। जवाब में उतरी प्रयागराज टीम शुरुआत में अच्छी पकड़ के बावजूद 52 रन पर सिमट गई।
दोनों लीग मुकाबले का निर्णय आने के बाद चौथा क्वार्टर फाइनल मैच पडरौना और सासाराम के बीच खेला गया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सासाराम की टीम की शुरुआत ठीक नही रही। उसके टॉप फाइव बल्लेबाज दहाई के स्कोर पर पवेलियन चले गए। हालांकि आखरी के खिलाड़ियों के साहसी प्रदर्शन के बदौलत टीम सभी विकेट खोकर 33 रन बना पाई। जवाब में 34 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना की टीम चार विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान शिवशंकर मौर्य, मिथिलेश यादव, आकाश गुप्त, विवेक कुमार गुप्त, सलीम अली, मोनू मद्देशिया, वागेश गुप्त, अनीश रजा आदि उपस्थित रहे।