फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी बैनामा कराने में सपा नेता समेत आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गहिला दुधैला गांव में एक साल पहले हुए एक जमीन के बैनामा के मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत आठ पर कूटरचना करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर हुई है। गहिला गांव निवासी भोरिक यादव ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि वह देवरिया के परसिया मल्ल बरवा गांव में रहते है। उनकी गहिला में जमीन है। वर्ष 2023 में उन्हेें रुपये की जरुरत थी, तो उन्होंने दिलीप निगम निवासी कस्बा रुद्रपुर और ओमप्रकाश से जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा। दोनों ने उनकी डहरौली गांव निवासी अभिषेक यादव से मुलाकात कराई। उन्होंने रकबा 479 का संपूर्ण अंश 60 लाख रुपये में तय कराया और बैनामा के समय 36 लाख रुपये देने का वादा किया।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2024 की दोपहर जमीन खरीदने वालों ने उन्हें रुद्रपुर तहसील बुलाया और जमीन का बैनामा करा दिया गया। जब एक माह बाद दाखिल खारिज की नोटिस मिली, तो पता चला कि तय नंबर की जमीन नहीं बल्कि दूसरे जमीन का बैनामा करा दिया गया है। पुलिस ने सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव अभिषेक यादव, दिलीप निगम, लक्ष्मी निगम, ओमप्रकाश, हरिगोविंद, रामा यादव, अनिल यादव, संदीप यादव पर एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें