फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के आहार व स्वास्थ्य को देनी होगी प्राथमिकता

Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बाल सुधार गृह में बच्चों को गर्म कपड़े का वितरण किया। इस दौरान बाल सुधार गृह के बच्चों व स्टाफ के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी गया। जहां 29 बच्चों सहित 39 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो यही कामना है। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में पोषण केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं होता यह बच्चों की सोच, संस्कार और आत्मबल की नींव रखता है। हम अगर आज के बच्चों को सही दिशा देना चाहते हैं तो सबसे पहले उनके आहार और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि पोषण उस प्रक्रिया की सबसे पहली और महत्वपूर्ण कड़ी है। जब बच्चा संतुलित आहार प्राप्त करता है तभी वह सीखने, समझने और जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनता है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें