फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फतेहपुर की घटना के विरोध में लेखपालों ने दिया धरना

Fri, 28 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। फतेहपुर के लेखपाल प्रकरण को लेकर देवरिया तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील में धरना दिया। लेखपाल पूरे दिन कार्य से विरत रहे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष दिवाकर झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, ऑडिटर मोहन कुशवाहा, मंत्री शैलेष कुशवाहा आदि ने बताया कि जनपद फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर को थी। वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन कर रहा था लेकिन एसआईआर ड्यूटी के नाम पर उसे छुट्टी नहीं दी गई। शादी की व्यस्तता के कारण वह 22 नवंबर को एसआईआर की बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण ईआरओ संजय कुमार सक्सेना ने निलंबित करवा दिया था।
25 नवंबर की सुबह 6.30 बजे डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार सक्सेना और नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शिवराम लेखपाल सुधीर कुमार के घर पहुंचे और कार्य पूरा नहीं होने पर सेवा समाप्त करने की धमकी दी गई। प्रशासनिक अफसर लेखपालों से विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के भी कार्य करा रहे हैं। इससे प्रदेश भर के लेखपाल परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें