फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कक्ष निरीक्षकों की सूची में प्रधानाचार्य कर सकेंगे संशोधन

Wed, 18 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी की जा चुकी है। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रकिया को भी पुनः संशोधित किया जा रहा है। कक्ष निरीक्षकों के नाम, नंबर, विषय आदि की जानकारी मांगी गई है। साथ ही इसमें संशोधन के लिए भी संबंधित प्रधानाचार्य व केंद्राध्यक्ष को एक बार और मौका दिया है। मकसद यह है कि योग्य शिक्षक ही ड्यूटी करें, न कि कोई बाहरी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यकम घोषित किया जा चुका है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों तथा प्रयोगात्मक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य के लिये परीक्षकों की नियुक्ति की जानी है।
इसके लिए जिले के समस्त प्रधानाचार्यों से अपने-अपने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अपलोड कराए गए विवरणों का एक बार पुनः पूरी सतर्कता से जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस शिव नारायण सिंह ने बुधवार को बताया कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी शिक्षक किसी गलत विषय में परीक्षक नियुक्त न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें