फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक खड़ा करने से मना करने पर दो युवकों की पिटाई

Wed, 18 Dec 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। रुद्रपुर मदनपुर मार्ग पर बीच में ट्रक खड़ा करने को मना करने पर कुछ लोगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। घटना 16 दिसंबर की है। रास्ते में ट्रक खड़ा करने पर एक छात्रा के दुर्घटना में घायल होने के बाद बरईपार के दो युवकों ने ट्रक हटाने को कहा, जिस पर कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर दलित उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बरईपार निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को अपने गांव के ही हरिष कुमार के साथ खेत की तरफ जा रहे थे कि रुद्रपुर मदनपुर मार्ग पर सड़क के बीच में एक ट्रक खड़ा था। जिसके सामने से जाने के दौरान एक स्कूली छात्रा घायल हो गई। जिस पर उन्होंने चालक को सड़क के किनारे ट्रक खड़ा करने को कहा। इस बात को लेकर कुछ लोगों ने दोनों की पिटाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने मदनपुर कस्बा में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में उपचार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें