फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल में डांस मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 21 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई के प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित गांव के एक व्यक्ति के ब्रह्मभोज में हुए अश्लील डांस के मामले में या कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई में बीते दिनों इस गांव के एक व्यक्ति का ब्रह्मभोज आयोजित हुआ। इसमें नृत्य पार्टी बुलाई गई थी। आरोप है कि ब्रह्म भोज में युवतियों द्वारा अश्लील गीतों नृत्य प्रस्तुत किया गया था। इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी से आख्या मांगी। इस आख्या के आधार पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राम सिंगार यादव को किया निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें