फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरजापुर झंगटौर विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 04 May 2017 10:43 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
टीचर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देवरिया। बीएसए के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने भलुअनी ब्लॉक के 101 परिषदीय विद्यालयों की जांच की गई। प्राथमिक विद्यालय बिरजापुर झंगटौर के प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित मिलने पर निलंबित कर दिया गया। 33 विद्यालयों के सभी शिक्षकों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सभी बीईओ और खुद बीएसए भलुअनी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की जांच की। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरसरखाड़, प्राथमिक विद्यालय करमटार शेरखां, प्राथमिक विद्यालय सोनाड़ी, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरार मानिक, प्राथमिक विद्यालय उसरा टोला, प्राथमिक विद्यालय शिवधरिया, इससरौली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंईया, प्राथमिक विद्यालय करमटार गंगा, बरौली करजही, बरडीहा चंदन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढवा, खुदिया मिश्र, प्राथमिक विद्यालय बैरिया तिवारी,

बरवां बभनी, घेवड़ा, परसिया अजमेर, खुखुंदू-2, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैतपुरा, प्राथमिक विद्यालय सुरहां, खिरसर, बरडीहा दल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुरदेवा, प्राथमिक विद्यालय नगवां, पिपरा पुरुषोत्तम, बढ़पुरवा, बभनी सकरापार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरजापुर झंगटौर और प्राथमिक विद्यालय भटौली के सभी अध्यापकों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित किया गया है। इन सभी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें