फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्राचार्य पर लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोपी

Sun, 16 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक पीजी कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल को पत्र देकर प्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने इसकी जांच सीओ स्तर से कराने की बात कही।
विज्ञापन

उधर दो दिन पहले कॉलेज के प्राचार्य ने चार लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने के मामले में केस दर्ज कराया है। कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल को लिखित पत्र देकर बताया कि कॉलेज की कुछ छात्राएं स्टाफ के अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार की शिकायत लेकर प्राचार्य के पास पहुंची। इस पर प्राचार्य आग बबूला हो गए। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि जब तुम लोगों के साथ कुछ हो जाएगा तब मेरे पास शिकायत लेकर आना। उन्होंने डीएम से प्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इसकी जांच सीओ स्तर से कराने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के प्राचार्य ने 13 नवंबर को आनंद श्रीवास्तव उर्फ सोनू, निर्भय शाही उर्फ सिंटू शाही, बालमुकुंद मिश्रा व आदित्य विक्रम सिंह उर्फ दीपक सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और महिला व एससी एसटी के मामले में फंसाने का केस दर्ज कराया था। दर्ज केस में प्राचार्य ने कुछ छात्रों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद छात्रोंं ने डीएम से मिलकर प्राचार्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं भटनी थाना क्षेत्र के टेघरा गांव निवासी हिमांशु सिंह कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मैं बीए तृतीय सेमेस्टर का छात्र हूं। शनिवार को कॉलेज गेट के समीप खड़ा था। इसी बीच दो लड़के आए और कहने लगे कि प्राचार्य को मारने को बोले हो जब मैंने नहीं बोला, तो उन लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। किसी छात्र ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें