देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए नया भवन मिलेगा। इससे बच्चों को पढ़ने में सहूलियत होगी। इसके लिए धन आवंटित कर दिया गया है। तरकुलवा नगर पंचायत के लक्ष्मीपुर में प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को जर्जर घोषित कर विगत वर्ष गिरा दिया गया। इसके बाद से बच्चे पास के पंचायत भवन में पढ़ाई करते हैं। यह भवन भी पुराना है। परिसर में एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष और एक आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन है। इसके बगल में प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन की जगह नया भवन बनाने के लिए प्रस्ताव गया था।
डीसी सिविल सुधांशु ने बताया कि भवन निर्माण के लिए 14 लाख रुपये एसएमसी के खाते में भेज दिया गया है। इस धनराशि से दो कक्षा कक्ष, एक प्रधानाध्यापक कक्ष और बरामदा का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति इसका निर्माण कराएगी। संवाद