रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में 18 जून को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी ज्योति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति राकेश विश्वकर्मा 18 जून को अपनी बाइक से मैरवा से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के अमित यादव भी सवार थे। प्रतापपुर ब्रह्मचारी टोल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही पिकअप ने गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।