फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस करने के लिए डॉक्टर पर बनाया जा रहा है दवाब, कर्मचारियों को मिल रही है धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा वापस करने के लिए डॉक्टर पर बनाया जा रहा है दवाब, कर्मचारियों को मिल रही है धमकी
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। इमरजेंसी वार्ड में दो डॉक्टर समेत पांच कर्मचारियों से मारपीट के अब मुकदमा वापस करने के लिए डॉक्टर पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को धमकी दी जा रही है। इससे कर्मचारियों में दहशत है। डॉक्टर और कर्मचारी रात में इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी करने से कतरा रहे हैं।
आठ नवंबर को रात में 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. राजेश कुमार, आलोक भारती, फार्मासिस्ट सुरेश चंद, लोकेश और अरुण वर्मा ड्यूटी पर थे। इसी बीच नगर के वार्ड नंबर-10 के मयंक कुमार गुप्ता को लेकर कुछ लोग मेडिकल कराने के लिए पहुंचे थे। एक इमरजेंसी केस आने के बाद डॉ. राजेश कुमार बाहर इलाज कराने के लिए वार्ड से निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर नाराज लोगों ने दो डॉक्टर समेत पांच कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। इस मामले में डॉ. राजेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों पर केस तो दर्ज कर ली थी, लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। डॉ. राजेश कुमार विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन कर बताया कि कुछ लोग सीएचसी पहुंचकर मुकदमा वापस कराने का दवाब बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर नौकरी नहीं करने देने का धमकी दे रहे हैं। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉक्टर पर दवाब बनाना गलत है, अगर ऐसा होगा तो जांच कर कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें