देवरिया। जिले में 12 केंद्रों पर लेखपाल चयन परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार को होगा। इसके 12 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है।
लेखपाल परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के करीब 4968 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में सभी केंद्रों पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसे 12 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें अशोक इण्टर कालेज, डुमरी, रामपुर कारखाना, बाबा राघव दास इण्टर कालेज देवरिया, दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कालेज सीसी रोड देवरिया, गंगा प्रसाद इण्टर कालेज मझगांवा, राजकीय इण्टर कालेज देवरिया, जनता इण्टर कालेज सोनूघाट, जनता इण्टर कालेज रामपुर कारखाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं लाला करम चन्द थापर इण्टर कालेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इण्टर कालेज देवरिया, महराजा इण्टर कालेज, जलकल रोड देवरिया, पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इण्टर कालेज बांस देवरिया देवरिया और एसएसबीएल इण्टर कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एडीआईओएस नीलेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।