फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार ले जाई जा रही देसी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई

Thu, 21 May 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लार पुलिस को लगातार दूसरे दिन बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही देसी शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया है, जबकि चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीओ मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में लार पुलिस ने सुबह संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्राइमरी पाठशाला खरवनिया तिराहा के पास घेराबंदी कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन से 32 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर लार थाने में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। लार पुलिस ने सोमवार को भी मेहरौना चौकी चेक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए पु बिहार ले जाई जा रही 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। उस दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी एक पिकअप को पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने मेरठ जनपद के पल्लवपुरम फेज-2 निवासी शराब तस्कर निसार खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

...

कोट
पशु और शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। लार पुलिस लगातार दो दिन से शराब लदे वाहनों को पकड़ रही है।
विज्ञापन

मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें