फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Sat, 30 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जिले में 22 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे समेेत सभी सुविधाओं को मानक के अनुसार पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा छह व सात सितंबर को जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए जीआईसी देवरिया, अशोक इंटर कालेज डुमरी, बीआरडी पीजी कालेज देवरिया, बाबा राघव दास इंटर काॅलेज देवरिया, सेंट्रल एकेडमी परसिया मिस्कारी, डीएम पब्लिक स्कूल, दीनानाथ पांडेय महिला पीजी कालेज देवरिया, को केंद्र बनाया गया।
देवरिया सीनीयर सेकेंड्री स्कूल, राजकीय पालिटेक्निक, जनता इंका सोनूघाट, जनता इंका रामपुर कारखाना, लाला करमचंद थापर इंका बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन इंका देवरिया, नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा, पीडी एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया खास, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कसया बाईपास रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस शिवनारायण सिंह ने बताया कि पीईटी परीक्षा की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें