फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 250 गांवों की बिजली 52 घंटे बाद आई, आधे घंटे में चली गई

Sun, 27 Sep 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। तीन दिन से लड़खड़ाई 250 गांवों की बिजली आपूर्ति 52 घंटे बाद बहाल भी हुई तो आधे से भी कम गांवों को ही बिजली मिल पाई। शनिवार रात में बारिश के बाद से उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में पानी घुस गया था।
विज्ञापन

रविवार दिनभर निगम कर्मियों ने पानी निकालने के बाद उपकरणों की नमी को सुखाकर आपूर्ति बहाल कराई। विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू की आपूर्ति लगातार तीन दिनों से लड़खड़ाई हुई है। शुक्रवार रातभर आपूर्ति गुल रहने के बाद शनिवार को फिर से मेन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। ब्रेक डाउन ठीक कर जैसे आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। तब तक तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से उपकेंद्र में पानी भर गया। और कंट्रोल रूम से लेकर स्वीचयार्ड तक पानी भर गया।
इसके अलावा क्षेत्र में जगह-जगह तारों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े और तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। जिससे क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। जेई सोनू कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम और स्वीच यार्ड में पानी भरने से आपूर्ति बंद हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें