फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कारों की भिड़ंत में दो घायल, चालक भागा

Wed, 12 Aug 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास बुधवार को दो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक कार के चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी गाड़ी का चालक भाग निकला। गोरखपुर के नंदा नगर निवासी कमलेश कुमार सिंह कार से सलेमपुर की ओर जा रहे थे। रामपुर मोड़ के पास देवरिया की तरफ से आ रही कार के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक कमलेश कुमार सिंह और उनके साथ यात्रा कर रही महिला घायल हो गईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से किनारे कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें