फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 250 गांवों की 10 घंटे गुल रही बिजली, रातभर छाया रहा अंधेरा

Sat, 26 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। तेज हवा और बारिश के चलते क्षेत्र में जगह-जगह फाॅल्ट होने से 250 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार रातभर गुल रही। 10 घंटे तक लगातार क्षेत्र की बिजली गुल रही। इसके अलावा शुक्रवार की सुबह जब आपूर्ति बहाल हुई तो बार-बार ट्रिपिंग शुरू हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उपकेंद्र खुखुंदू में चार फीडरों के माध्यम से 10-12 कस्बों समेत ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को तेज हवा और बारिश होने से क्षेत्र के खुखुंदू, मंगराईच, नूनखार, बैरौना, बीरपुर मिश्र सहित अन्य जगहों पर तारों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं। इससे फाॅल्ट उत्पन्न हो गया और पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे बंद हुई आपूर्ति शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बहाल हुई। अवर अभियंता सोनू प्रसाद ने बताया कि फाॅल्ट दुरुस्त कर क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें