फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन लाइन में आई खराबी से 200 गांवों की बिजली गुल

Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। पुरना छापर मुख्य विद्युत लाइन में आए फॉल्ट के कारण भिंगारी बाजार उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 18 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 10 बजे आपूर्ति ठप होने के बाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे फॉल्ट दूर कर बिजली बहाल की गई। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली गुल रहने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने, पेयजल की व्यवस्था करने और अन्य दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण पूरी रात लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि अक्सर बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

भिंगारी बाजार उपकेंद्र, जो पुरनाछापर पावर हाउस से संचालित होता है। भगवानपुर, भिगारी बाजार, भवानी छापर और सब स्टेशन फीडरों के माध्यम से आसपास के करीब 200 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
बृहस्पतिवार रात बारिश और तेज हवा के दौरान पुरनाछापर मुख्य लाइन के केबल में फॉल्ट आने के साथ तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। इससे सभी चारों फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई।
अवर अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि पुराना छापर मुख्य लाइन में फॉल्ट हो गया था। तकनीकी टीम ने खराबी को दूर कर शुक्रवार शाम बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें