फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल अकटहां गांव के प्रधान का पावर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल अकटहां गांव के प्रधान का पावर सीज
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। जंगल अकटहां गांव के ग्राम प्रधान रामचंद्र निषाद का डीएम अमित किशोर ने वित्तीय पावर सीज कर दिया है। उन पर विकास कार्यों में करीब 17 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। ग्राम प्रधान द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने से डीएम ने शनिवार को उनकी वित्तीय शक्तियों पर रोक लगाकर गौरीबाजार के बीडीओ को ग्राम पंचायत के सदस्यों की तीन सदस्यीय समिति बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव के आशुतोष सिंह की शिकायत पर हुई जांच के बाद जांच अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और गौरीबाजार के बीडीओ ने अपनी जांच आख्या में गांव के विकास कार्यों में लाखों की हेराफेरी के आरोप की रिपोर्ट दी थी। जिसमें डीएम ने ग्राम प्रधान को तीन बार स्पष्टीकरण देने की नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने आरोपों के संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। मामले में डीएम ने प्रधान का पावर सीज कर अंतिम जांच के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को जांच अधिकारी बनाए है। उन्होंने उनके सहयोग में पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं की टीम बनाई है। वहीं गौरीबाजार के बीडीओ को 15 दिन के अंदर गांव के निर्वाचित सदस्यों में से तीन की समिति बनाकर वित्तीय कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें