फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरी रात गुल रही बिजली, गर्मी में परेशान रहे लोग

Tue, 28 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात से बाधित हुई आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी रात अंधेरा छाया रहा। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बिजली न रहने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहे और कारोबार पर भी असर पड़ा। लोगों ने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन आपूर्ति बहाल होने में काफी देर लग गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन फाल्ट और जर्जर बिजली व्यवस्था के कारण लंबे समय तक कटौती की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि निगम स्थायी समाधान की बजाय केवल फाल्ट ठीक करने तक सीमित है इससे उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं है।
एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि रोस्टिंग चल रही है। खत्म होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। देसही देवरिया संवाद के अनुसार कड़ी धूप और प्रचंड गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती और लो - वोल्टेज से लोग त्रस्त हो उठे हैं। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पर रहा। लोग पूरी रात जागने को विवश हैं। कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली 33 हजार मेन आपूर्ति रविवार की रात कई बार बाधित हुई। सप्लाई बहाल होने के बाद भी अनगिनत बार कटी।
विज्ञापन

बिजली कब आई और कब गई, कुछ पता ही नहीं चल पाया। इसकी वजह से इन्वर्टर भी ठीक ढंग से चार्ज नहीं हो पा रहा। सोमवार को भी पूरे दिन बिजली आती - जाती रही। इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों के अलावा नेरुई अमवा, चम्पापुर विद्युत उपकेंद्रों का भी यही हाल रहा। लोगों को पूरी रात जाग कर बीतानी पड़ी। दिन में भी बिजली कटौती और लो - वोल्टेज की समस्या बदस्तूर जारी रही। बिजली से चलने वाले लघु उद्योग व उपकरण नहीं चल पा रहे।
स्कूल, कालेज और सरकारी कार्यालयों में भी कार्य बाधित रहा। उधर, फुलेहरा में एलटी तार टूट कर गिर गया। सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने ठीक किया।
विज्ञापन

अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि ओवरलोड की दिक्कत से कटौती हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें