रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के पचरुखिया गांव के समीप शनिवार की दोपहर पुलिस के सामने से दो शराब तस्करों द्वारा वाहन पर शराब लेकर बिहार में भाग जाने की चर्चा है। वहीं पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है। चर्चा है कि क्षेत्र के एक ईंट भट्टे के पास दो शराब तस्कर एक बाइक में जुगाड़ से बनाई गई जगह पर शराब रख रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना बनकटा थाने को दी। थाने में तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंचे। संवाद