बरहज। नगर क्षेत्र में बिजली आंख-मिचौली खेल रही है। पिछले 24 घंटे में करीब 20 घंटे की कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन कटौती को लेकर बिजली निगम के अफसरों ने भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया। परेशान लोगों ने सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकाली
पिछले चार दिनों से उमस बढ़ गई है। ऐसे में शनिवार रात में अचानक बिजली कटी और रविवार को पूरे दिन गायब रही। बीच-बीच में 10-15 मिनट के तीन तीन चार बार आपूर्ति मिली। बिजली गुल होने से दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। वहीं ग्राहक भी हलकान हैं। लगातार कटौती के चलते इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए थे। कटौती की जानकारी के लिए लोग बिजली निगम के अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन कर रहे थे लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ।