भागलपुर। आंधी और बारिश के चलते 24 घंटे से भागलपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों को इन्वर्टर, पानी, मोबाईल चार्ज को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। कुण्डौली फीडर से भागलपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई आती है।
शुक्रवार को आई आफत की बारिश की वजह से क्षेत्र के दर्जनों गांवों देवसिया, गोड़वली, पिपरबांध, नरियांव, भागलपुर, ईशारू, बलिया उत्तर की बिजली 24 घंटे से बाधित है। ग्रामीणों की अंधेरे में रात गुजरने के बाद पानी, मोबाईल चार्ज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुण्डौली फीडर के जेई रामसरन सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश की वजह से पेड़ और तार गिरने की वजह से आपुर्ति बाधित है,ठीक किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। मईल संवाद के अनुसार, क्षेत्र के उपकेंद्र कुंडौली व तेलिया कलां से जुड़ी 80 गांवों की बिजली शुक्रवार को 12 बजे रात से गुल है। शनिवार की रात 11 बजे तक बिजली नहीं आई थी। करीब दो लाख से अधिक आबादी के लोगों को बारिश मेंं रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। बिजली नहीं रहने से मच्छरों के काटने से लोग रात में सो नहीं पाए। संवाद