फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घंटों स्टेशन पर खड़ी रहीं ट्रेनें...खाने-पीने के लाले

Sun, 05 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आंधी के साथ शनिवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश से गोरखपुर-भटनी रेलखंड के बीच छह से अधिक जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पेड़ व बिजली के खंभे और तार गिरने से ट्रेनों का आवागमन नौ घंटे तक बाधित रहा। ऐसे में सदर रेलवे स्टेशन समेत आसपास के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कृषक और मौर्य एक्सप्रेस के यात्रियों को खाने-पीने के लिए तरसना पड़ रहा है।
रेल यात्री अभिषेक मिश्रा बस्ती तथा बिलाल अहमद गोरखपुर से वाराणसी तक का सफर तय करने के लिए कृषक एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उनका कहना है कि लब इंतजार करना पहाड़ पर चढ़ाई करने के बराबर है। यात्री अनुपम साण्डिल्य गोरखपुर से मैरवा तथा मुजाहिद अंसारी मौर्य एक्सप्रेस से बिहार जीरादेई जा रहे थे। उनका कहना है कि यह स्टेशन ऐसा स्टेशन है, जहां एक बोतल पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश ने शनिवार की सुबह आंधी के साथ और रफ्तार पकड़ ली। सुबह करीब 7:35 बजे गोरखपुर-भटनी रेलखंड के बीच रेल पटरियों पर पेड़ और खंभे गिरने से ट्रेनों के पहिये थम गए। बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 7:39 बजे कृषक और मौर्य एक्सप्रेस पहुंची थी। इसी बीच स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इमामुद्दीन अंसारी ने दोनों ट्रेनों को रोक लिया। यात्री से आगे पेड़ व बिजली के तार टूटने का एनाउंसमेंट कर धैर्य रखने की अपील की।
इसके अलावा दादर एक्सप्रेस देवरिया सदर, स्पेशल ट्रेन गौरीबाजार, लोकल पैसेंजर गोरखपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेस कुसम्ही, पुरबिया एक्सप्रेस सरदार नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर छावनी तो पाटलीपुत्र और आम्रपाली एक्सप्रेस अन्य स्टेशनों पर खड़ी रहीं। वैशाली एक्सप्रेस का रूट बदलकर कप्तानगंज वाया कर दिया गया।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक इमामुद्दीन अंसारी ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा ट्रैक पूरी तरह खाली कराए जाने के बाद आवागमन सुचारू रूप से जारी हो गया है। भाटपाररानी संवाद के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने, बिजली के खंभे उखड़ने, हाईटेंशन तार टूटने से गोरखपुर से छपरा के बीच रेलवे ट्रैक शनिवार को पूरे दिन प्रभावित रहा। इसके चलते कई ट्रेनों का निरस्त कर दिया गया तो कुछ का मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया।
भाटपाररानी-बनकटा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे का बिजली का खंभा झुकने तथा ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरे दिन प्रभावित रहा। सुबह 8 बजे जाने वाली छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। बनकटा स्टेशन पर डाउन ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह से घंटों खड़ी रही।
अमृतसर-जलपाईगुड़ी अप एक्सप्रेस ट्रेन भाटपाररानी में घंटों खड़ी रही। गोरखपुर से संबलपुर जाने वाली 27 अप मौर्य एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से भाटपाररानी पहुंची। हावड़ा-काठगोदाम, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा सहरसा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। सुबह 8 बजे जाने वाली रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर 3:30 बजे पहुंची।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर भाटपाररानी महेंद्र भूषण पांडे ने बताया कि ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित ह । कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। कुछ ट्रेनें लेट से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें