फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भीषण गर्मी के बीच 16 घंटे गुल रही बिजली, बिलबिला उठे लोग

Mon, 20 Apr 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। इमिलिया बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। रविवार को दिन की शेड्यूल कटौती के बाद शाम को करीब तीन घंटे आपूर्ति मिली। इसके बाद आपूर्ति कटी तो सोमवार की शाम चार बजे तक शुरू नहीं हो पाई थी। तेज गर्मी व उमस के बीच इस भीषण कटौती से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

कुशीनगर के कसया डिवीजन से क्षेत्र के इमिलिया बिजली उपकेंद्र को 33 हजार वोल्ट की सप्लाई आती है। यहां से पांडेयचक उपकेंद्र को भी सप्लाई जाती है। दिन की जारी कटौती शेड्यूल के बाद रविवार को 33 हजार मेन सप्लाई में कसया से दिक्कत आ गई। शाम को सप्लाई बहाल होते ही प्रतिदिन से भी कम वोल्टेज आया। इससे लोगों के घरों में न पंखे चल प रहे थे न ही ठीक से बल्ब ही जल रहे थे।
बमुश्किल करीब तीन घंटे सप्लाई के बाद वह भी ठप हो गई। तब से सोमवार सुबह शेड्यूल कटौती शुरू होने तक बिजली नहीं आई। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। लो- वोल्टेज और कटौती से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। लोगों ने विभाग से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें