फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रातभर बिजली गुल उपभोक्ता परेशान

Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटिया दुबे स्थित पकेंद्र से सोमवार की रात दो बार रोस्टिंग होने के बाद इनकमिंग फीडर में खराबी आ गई। इससे रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों को पानी समेत रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8:40 बजे एक घंटे के लिए रोस्टिंग हुई। इसके बाद रात करीब एक बजे फिर एक घंटे की रोस्टिंग की गई। रोस्टिंग के बाद इनकमिंग फीडर में खराबी आने से आपूर्ति ठप हो गई।
सुबह तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे मोटर नहीं चल सके। इससे पानी की टंकी नहीं भर पाई और लोगों को दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में परेशानी हुई। सोमवार को तीज का व्रत होने के कारण महिलाओं ने शाम को पूजा-अर्चना करने के बाद रात में जागरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली नहीं रहने से व्रती महिलाओं को उमस और गर्मी के बीच परेशानी उठानी पड़ी। घरों में रोशनी के लिए मोबाइल की टॉर्च और बैटरी का सहारा लेना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें