फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी दिव्यांशु यादव को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पांच अन्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने 11 अप्रैल को तहरीर दी थी कि वह देवर के साथ चार पहिया वाहन से जा रही थी। बड़हरा चौराहे के पास दो बाइक पर सवार लोगों ने वाहन रोककर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिव्यांशु यादव निवासी गोबराई खास पर कोतवाली रामपुर कारखाना, बरियारपुर और महुआडीह थानों में आठ मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें