फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टूटकर गिरे बिजली के तार, 15 घंटे अंधेरे में रहे कई गांव

Fri, 30 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। भैंसहा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात मेन सप्लाई का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। इससे दो विद्युत उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई करीब 15 घंटे तक पूरी तरह से बाधित हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन शाम तक खराबी खोजकर ठीक किया।
विज्ञापन

इसके बाद सप्लाई बहाल कराई गई। कुशीनगर के कसया डिवीजन से जिले से इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार मेन सप्लाई का क्रासआर्म बृहस्पतिवार की रात दस बजे के करीब भैंसहा गांव के पास टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। इससे सात और खंभों का तार टूटकर नीचे गिर गया। शुक्रवार को बिजली निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट खोजकर दोपहर बाद तक सही किया। इसके बाद देर शाम तक सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें