फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली गुल, पानी को तरसे 40 हजार लोग

Sun, 08 Feb 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मेन लाइन में खराबी के चलते कस्बे में शनिवार की रात 10 बजे से रविवार की शाम छह बजे तक करीब 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इसके चलते करीब 40 हजार लोग पानी को तरस गए। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। तहसील परिसर स्थित विद्युत उपकेंद्र से नगर को आपूर्ति मुहैया कराई जाती है।
लोगों के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई जो रविवार की शाम तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से जहां लोग हलकान रहे। वहीं लोगों के घरों की पानी की टंकियां सूख गईं। जबकि उपकरण बैठ गए। नगर के सभी वार्डों में अंधेरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि मेन लाइन में खराबी आने के कारण आपूर्ति ठप थी। जिसे बहाल करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें