फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रात में बिजली कटौती से लोगों की छिन रही नींद, उमस ने छीना सुकून

Tue, 19 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में ट्रिपिंग और रात में हो रही हर दो घंटे बाद दो घंटे की कटौती से लोग बेहाल हैं। गर्मी और मच्छरों से परेशान लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं। इससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से देवसिया, गोड़वली, भागलपुर ईशारू, जिरासो, पिपरा बांध,धरमेर महलिया,बलिया आदि गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। कुंडौली फीडर की बिजली सोमवार रात आठ बजे गुल हुई और 10 बजे आई। देर रात 12 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई और करीब दो बजे बिजली आई।
लार के एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी से बिजली की मांग बढ़ गई है। जर्जर तार, ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर व लोकल फाॅल्ट की वजह से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें