संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला क्षय रोग कार्यालय में क्षय रोग के मरीजों के लिए अब गांव मं ही एक्स-रे की सुविधा मुहैया होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को पोर्टेबल मशीन आ गई है। उसका इंस्टाल डॉ. दीपक सिंह ने किया। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि मशीन के आने से गांव के मरीज सहूलियत होगी। जो मरीज किसी कारण से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं उनकी जांच गांव में ही हो जाएगी। इस मशीन से गांव में ही जांच हो जाने से रिपोर्ट आने के बाद वहीं पर दवा भी उपलब्ध करा दी जाएगी। कहा कि अभी तक मरीजों को यह सुविधा केवल अस्पताल में ही उपलब्ध थी।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. संजय गुप्ता, निखिल कुमार, गौतम कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सुनील सिंह, उदयभान, अभिषेक, सूरज, पूनम, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।