फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली सफाई की पोल

Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बारिश के बाद टीचर्स कालोनी में नाली जाम होने से सड़क पर लगा बारिश का पानी और पसरा कचरा
विज्ञापन
बारिश से सोमवार को लोगों को जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं नगर की नालियां जाम होने के कारण नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य नाला जाम होने के कारण सीएचसी में पानी भर गया। बाद में पहुंचे सफाई कर्मियों ने नाले की सफाई किया। तब जाकर पानी का बहाव शुरू हुआ। 
विज्ञापन


नगर की सफाई व्यवस्था की पोल सोमवार को हुई हल्की बारिश से खुल गई। नगर के टीचर्स कालोनी, सलाहाबाद, रेलवे स्टेशन, गांधी चौक समेत कई स्थानों पर बारिश से जल जमाव हो गया। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा था। वहीं सड़कों के किनारे छोड़े गए कचरा भी नालियों के पानी के साथ सड़कों पर बह रहा था। इससे दुकानदारों और नगर के लोगों को दिक्कतें हुई।

भठवा धर्मपुर वार्ड का मुख्य नाला जाम होने के कारण बारिश का चारों तरफ का पानी सीएचसी में पहुंच गया। इससे कैंपस में जल जमाव हो गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. सुरेन्द्र सिंह ने ईओ अवधेश सिंह को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंचे सफाई कर्मियों ने जाम हुए नाले का साफ किया। इसके बाद जल जमाव समाप्त हुआ। नगर के लोगों ने बरसात से पूर्व  सफाई कराने की मांग नगर प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें