फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। रमजान और होली को लेकर रविवार दोपहर में खुखुंदू थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों में अगर कोई खलल डालने की कोशिश करेगा तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि सबको साथ मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने कहा कि सब मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। रमजान, ईद और होली पर्व में एक-दूसरे का सहयोग करें। ताकि कहीं कोई दिक्कत न उत्पन्न हो। अगर कोई अराजकतत्व त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करता है तो तत्काल अपने हल्के के सिपाही और दरोगा को इसकी जानकारी दें। इसके अलावा एसओ के सीयूजी नंबर 9454403225 पर भी फोन कर सूचना दें।
विज्ञापन

इस दौरान एसओ दिनेश कुमार मिश्र के अलावा, विजय कुमार राय, नथुन राय, मैनुद्दीन शेख, संदेश दुबे समेत कई ग्राम प्रधान और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें