फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दी हिदायत, बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान न दें दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दी हिदायत, बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान न दें दुकानदार
विज्ञापन

खुखुंदू। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को स्थानीय कस्बे समेत क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में गश्त कर दुकानदारों से स्वयं मास्क लगाने और ग्राहकों को भी बिना मास्क सामान न देने को कहा। पुलिस ने इस दौरान बिना मास्क, हेलमेट पहने तीन बाइक सवारों को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया। एसओ ने कहा कि इसके बाद अब बिना मास्क पहने कोई दिखाई दिया तो चालान कटेगा।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने शनिवार की दोपहर में कस्बे में पैदल मार्च करते देेख लोग सहम गए। हालांकि पुलिस कस्बे के हर दुकानों पर जाकर दुकानदारों से स्वयं मास्क लगाने और ग्राहकों को बिना मास्क सामान न देने कह रही थी। पुलिस का यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस ने कस्बे में बिना हेलमेट और मास्क पहने तीन बाइक सवारों से बाइक लेकर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बिना मास्क लगाए बाजार आए अन्य बाइक सवार भाग निकले। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय कस्बे सहित मुसैला, मगहरा के दुकानदारों से मास्क लगाने और बिना मास्क के ग्राहकों को सामान न बेचने के लिए हिदायत दी गई है। साथ अगर कोई भूलवश मास्क छोड़कर आ गया है तो दुकानदार उसे मास्क उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि चेतावनी देने के बाद भी अगर कोई बिना मास्क लगाए पाया गया तो उसका चालान कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें