फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी हत्याकांड : गांव के ही दो युवकों ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी हत्याकांड : गांव के ही दो युवकों ने की थी हत्या
विज्ञापन

मदनपुर/देवरिया। करीब एक माह से पुलिस के लिए चुनौती बना खुशी हत्याकांड का शुक्रवार को मदनपुर पुलिस और एसओजी ने पर्दाफाश कर दिया। पकड़े गए गांव के ही दो आरोपियों ने किशोरी की हत्या की थी। खुशी के भाई का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते आरोपी ने अपने मित्र के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मदनपुर थाने में एएसपी राजेश कुमार ने घटना का पर्दाफाश किया। बताया कि 23 फरवरी को मदनपुर थाना क्षेत्र के भिटहां गांव के बागीचे में इसी गांव किशोरी खुशी चौहान की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। पुलिस टीम को शुक्रवार की सुबह अहम सुराग मिला तो कुसुमा गांव के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान भिटहां गांव निवासी सुनील चौहान और परमहंस चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने खुशी हत्याकांड के बारे में जब सुनील चौहान से पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया। पुलिस ने आरोपियों निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह, दरोगा संतोष कुमार यादव, अरविंद कुमार आदि पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें